Expression of Interest (Hindi)

झारखंड के रांची जिले में ‘सूचनाप्रेन्योर(एसपीआर) सामाजिक व्यावसाय’ के फ्रैंचाइजी लेने के इच्छुक व्यक्ति से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन और क्वालकॉम के सूचनाप्रेन्योर प्रोजेक्ट के लिए रांची जिले के इच्छुक युवा और युवा उद्यमियों से ‘सूचनाप्रेन्योर सामाजिक व्यावसाय’  के लिए आवेदन आमंत्रित किया जाता है।

इस प्रोजेक्ट का डिज़ायन नागरिकों खासकर, रांची जिले के गांव, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न प्रकार की सूचनाएं प्रदान करने के लिए किया गया है।

सूचनाप्रेन्योर फ्रेंचाइजी मुख्य रूप से निम्नांकित सूचना सामग्री और सेवाएं देंगे ।

  • सरकारी व प्राइवेट योजनाओं की जानकारी और सेवाएं
  • रोजगार व नौकरी से जुड़ी सूचनाएं
  • प्रिंटिग और फोटोग्राफी सेवाएं
  • डिजिटल साक्षरता
  • इंश्योरेंस स्कीम की जानकारी और सेवाएं
  • स्कैनिंग और इ-मेल
  • डिजिटल डिज़ायन व प्रिंटिग

इच्छुक व पात्र व्यक्ति अपना आवेदन दिए गए प्रारुप में भरकर इमेल आइडी soochnapreneur@defindia.org  पर भेज सकते हैं। आवेदन फार्म और निर्देश के साथ प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ……………. पर उपलब्ध है। प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ………… पर कॉल करें।